HomeBreaking Newsशिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, तूल पकड़ा मामला, अस्पताल पहुंचे विधायक

शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, तूल पकड़ा मामला, अस्पताल पहुंचे विधायक

देहरादून। उत्तरकाशी के पुरोला गांव में हाईस्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसी के विद्यालय के शिक्षक द्वारा किए गए दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ रहा है। हालांकि शिक्षक की गत मंगलवार को ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बता दें कि पुरोला के एक निजि इंटर कालेज के शिक्षक राकेश कुमार उम्र 35 वर्ष पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरेाप है। छात्रा के परिजनों द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि शिक्षक ने कमरे में बुला 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसे दून अस्पताल भर्ती करना पड़ा। अब नाबालिग की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

परिजनों की मांग है कि बच्ची को इंसाफ मिले और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि उनकी बच्ची और उनके परिवार को न्याय मिल सके। वहीं, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल दून अस्पताल पहुंचे और पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात की। पुरोला विधायक ने परिजनों को दोषी के खिलाफ सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। वहीं उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी भी दून अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के परिवार से मिल उन्हें सहानुभूति दी और कड़ी कार्यवाही की भी मांग की।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस मथुरा दत्त जोशी ने इस मामले में भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात कहती है। वहीं हमारी बेटियां आज कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments