HomeBreaking Newsपेयजल किल्लत से गुस्साए मल्ला चौफला वालों का जल संस्थान में प्रदर्शन

पेयजल किल्लत से गुस्साए मल्ला चौफला वालों का जल संस्थान में प्रदर्शन

✒️ जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी

📌 कहा अफसरशाही हावी, जन सुनवाई कहीं नहीं

हल्द्वानी में व्याप्त भीषण पेयजल संकट को लेकर आज जनता के सब्र का बांध टूट पड़ा। नागरिकों ने आज जल संस्थान में जमकर नारेबाजी करते हुए विभाग की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

नगर वार्ड 37 मल्ला चौफला के नागरिकों का एक शिष्टमंडल आज मंगलवार को जल संस्थान पहुंचा। जहां उन्होंने संस्थान के परिसर में जोरदार नारेबाजी भी की। नगारिकों ने कहा कि वे लोग लाइन मैन से लेकर तमाम जिम्मेदार अधिकारियों से पेयजल लाइन दुरुस्त करवाने और पानी की समुचित व्यवस्था करवाने की अपील कर चुके हैं। कई बार ज्ञापन भी सौंपे और मौखिक रूप से भी शिकायत की। इसके बावजूद नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि संपूर्ण हल्द्वानी में बेतहाशा गर्मी पड़ने लगी है और संबंधित विभाग पेयजल किल्लत का निराकरण ही नहीं कर पा रहा है। हद तो यह है कि विभाग की ओर से पानी की वैलल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। पानी को लेकर लोग बहुत परेशान और गुस्से में हैं। कहीं पर लीकेज है तो कहीं पर लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। नागरिकों ने कहा कि अब उन्हें कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि कार्रवाई चाहिए। ताकि समस्या का स्थाई रूप से निस्तारण हो सके।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments