HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में पेयजल संकट का करें स्थाई समाधान

अल्मोड़ा में पेयजल संकट का करें स्थाई समाधान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ असामान्य वितरण पर नाराजगी

👉 जल संस्थान पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर में विगत दो दिन से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर भाजपा के शिष्टमंडल ने आज अधिशाषी अभियंता जल संस्थान से मुलाकात की। इस दौरान नगर के मोहल्लों में पानी के असामान्य वितरण पर नाराजगी व्यक्त की गई।

शिष्टमंडल को अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी ने बताया की विगत दिनों हुई बरसात व विद्युत खराबी के कारण पानी के वितरण में परेशानी हुई है, इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। आज से ही सभी मोहल्ले में नियमित रूप से पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।

गंभीरता से हो जन समस्या का निस्तारण

इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि विभाग को गंभीरता के साथ पानी की समस्या से निपटना होगा ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि एनटीडी स्थित हेलट जलाशय को एडम्स टैंक से जोड़ा जाए जिससे आने वाले समय में आपातकाल में पानी की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सके।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, अतुल पांडे व श्याम पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments