HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने वनों की बेकाबू आग पर सरकार को...

अल्मोड़ा: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने वनों की बेकाबू आग पर सरकार को घेरा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍️ बोले, देवभूमि का पूरा वातावरण दूषित, बीमारियां फैलने का अंदेशा और सरकार बेसुध

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड प्रदेश सरकार में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती ने उत्तराखंड के जंगलों में आग के बेकाबू होने पर कड़ी आ​पत्ति जताई है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार की विफलता और अकर्मण्यता बताया है। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार की गलत कार्य योजनाओं से आज प्रदेश का वातावरण वनों की आग के धुएं से पूरी तहर दूषित हो चुका है और देवभूमि में बीमारियां फैलने का अंदेशा उभर आया है, लेकिन सरकार गहरी निद्रा में है।

श्री सती ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड में पर्यटक सीज़न है। मई में चारधाम दर्शन के लिए लाखों पर्यटक देवभूमि में आ रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है, पर्यटक देवभूमि से क्या संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार इस घोर लापरवाही के लिए वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तक तय नहीं कर पाई हैं और उन्होंने कहा है कि सरकार को वनों के नष्ट होने और जनस्वास्थ्य की की कोई चिन्ता नहीं है। श्री सती ने कहा है कि सरकार जंगलों में लगी आग बुझाने में पूरी तरह असफल हो गई है। लोग अब भगवान भरोसे हैं कि बारिश हो, तो जंगलों में लगी आग बुझे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments