HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : दिन में किया क्लीनिक सील, शाम को खुला मिला

लालकुआं : दिन में किया क्लीनिक सील, शाम को खुला मिला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं समाचार | बीते दिन जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई आधा दर्जन झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई को उस समय पलीता लग गया, जब लावालश्कर के साथ आए प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा क्लीनिकों को सीज करने के तुरंत बाद हल्दूचौड़ मुख्य बाजार में स्थित एक क्लीनिक तुरंत ही खुल गया। जिसे देखकर आसपास के लोग हतप्रभ रह गए, और देखते ही देखते उक्त क्लीनिक का लोगों द्वारा फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं समाचार पत्रों में भी उक्त क्लीनिक के खुलने की खबर प्रकाशित हो गई, विदित रहे कि उक्त निजी क्लीनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई थी, इसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल ने उक्त चुनिंदा झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा गया और कार्रवाई हुई, परंतु हल्दूचौड़ मुख्य बाजार के निजी क्लीनिक के संचालक द्वारा छापामार दल के जाते ही सील क्लीनिक खोल देने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, फिलहाल प्रशासन पर कार्रवाई के लिए भी जबरदस्त दबाव है।

इधर तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद क्लीनिक संचालक द्वारा बंद कराया गया क्लीनिक खोल देना दुस्साहसपूर्ण कृत्य हैं, उन्होंने बताया कि आरोपी संचालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments