HomeBreaking NewsVideo : अवैध हथियारों के सप्लायर साहिल और आसिफ चढ़े पुलिस के...

Video : अवैध हथियारों के सप्लायर साहिल और आसिफ चढ़े पुलिस के हत्थे

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई डेस्क। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। हरिद्वार के पिरान कलियर थाना पुलिस के हाथ यह बड़ी सफलता लगी है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि मंगलौर में युवक की हत्या के बाद से पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। युवक की हत्या में अवैध तमंचे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पिरान कलियर थाना पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम अवैध असलहा और हथियार की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलहा लेकर जा रहे हैं। तब टीम ने दोनों युवकों की घेराबंदी की और गुर्जर डेरा धनौरी नहर पटरी लोहे के पुल किनारे से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने उगले राज

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले लंबे समय से अवैध असलहों की सप्लाई कर रहे हैं। उनकी पहचान साहिल और आसिफ के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने कई अन्य नाम भी बताएं हैं। इधर पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों द्वारा बताए गए अन्य नामों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments