HomeUttarakhandAlmoraसंस्था की रीढ़ हैं दुग्ध संघ में काम कर रहे श्रमिक :...

संस्था की रीढ़ हैं दुग्ध संघ में काम कर रहे श्रमिक : खोलिया

ADVERTISEMENTS

📌 मई दिवस पर श्रमिक सम्मान में कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दुग्ध संघ में आज मई दिवस के उपलक्ष्य में संस्था मे कार्य कर रहे श्रमिकों के सम्मान में मिष्ठान वितरण कार्यकम हुआ। संस्था के अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया ने श्रमिकों के त्याग एवं मेहनत को याद करते हुये उनको संस्था की रीढ़ बताया।

दुग्ध संघ के श्रमिकों का हित सबसे पहले

उन्होंने कहा कि हमें श्रमिकों के हित लाभ को सर्वोपरि रखना होगा। उनको उनके कार्य का उचित सम्मान दिया जाना होगा। इस अवसर पर दुग्ध संघ के प्रभारी प्रधान प्रबंधक अरुन नगरकोटी ने कहा की आज के दिन में श्रमिकों के योगदान को याद करने तथा उनके कार्य को सराहने का दिन है। सहायक निदेशक डेयरी विकास लीलाधर सागर ने भी
अपने संबोधन में श्रमिकों के हित के लिए सरकार की अनेक सुविधाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर दुग्ध संघ फैक्ट्री में कार्य कर रहे सभी श्रमिकों को सम्मान पूर्वक मिष्ठान एवं जलपान कराया गया। कार्यक्रम में प्रभारी दुग्घशाला अशोक सिंह, प्रभारी वित डीके वर्मा, प्रभारी प्रशासन कमला बिष्ट, प्रभारी स्टोर राजेन्द्र कांडपाल सहित लगभग 60 श्रमिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments