HomeBreaking Newsसावधान ! चारधाम यात्रा हेली सेवा बुकिंग से पहले पढ़ लें यह...

सावधान ! चारधाम यात्रा हेली सेवा बुकिंग से पहले पढ़ लें यह ख़बर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
📌 फर्जी वेबसाइटों से बचें, केवल इस साइट पर करायें बुकिंग

👉 आधे दर्जन वेबसाइट की गई बंद

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में 10 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली आधे दर्जन वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है। पिछले साल भी ऐसी 64 साइटों को डाउन ​करना पड़ा था।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान आम जनता को ठगने वाले शातिर चोर व ठग सक्रिय हो जाया करते हैं। फर्जी वेबसाइटों का गूगल में एक जाल सा फैला हुआ है। जब आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो यह जरूरी नहीं कि दिखने वाली हर वेबसाइट सही हो।

उत्तराखंड एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए हेली सेवाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली 6 वेबसाइटों को बंद किया है। बताया कि बीते साल भी चार धाम यात्रा में हेली सेवा के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली 64 वेबसाइट को डाउन किया गया था।

केवल IRCT के माध्यम से करें टिकट बुक

एसएसपी एसटीएफ ने चार धाम यात्रियों से आईआरसीटी के माध्यम टिकट बुक करने की अपील की है। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि IRCT के अलावा कोई भी वेबसाइट टिकट बुकिंग नहीं करती है। इसके बावजूद गूगल में सर्च करने पर कुछ फर्जी वेबसाइट हेली सेवाओं में रजिस्ट्रेशन करने के फर्जी बात कह रही हैं। एसएसपी एसटीएफ ने IRCT के माध्यम से हेली सेवा बुक कराने और ठगों से सावधान रहने की अपील आम जनता से की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments