HomeBreaking NewsBreaking News : क्वारब में स्मैक के साथ पकड़ा गया अल्मोड़ा का...

Breaking News : क्वारब में स्मैक के साथ पकड़ा गया अल्मोड़ा का युवक

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्मैक के साथ अल्मोड़ा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 02.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत एसपी अपराध/यातायात नैनीताल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण एवं डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के कुशल नेतृत्व में चेकिंग की गई।

गत दिवस चौकी प्रभारी खैरना एसआई धर्मेंद्र कुमार, अपर उपनिरीक्षक गोविंदी टम्टा, हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह, कांस्टेबल आनंद राणा के द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की गई।

इस दौरान क्वारब बैरियर के पास से आरोपी मिहिर टम्टा उम्र 23 साल पुत्र राजेश कुमार टम्टा निवासी टम्टा मोहल्ला थाना बाजार कोतवाली अल्मोड़ा को शक के आधार पर रोका गया। इस दौरान उसके कब्जे से 02.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिस पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments