HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा

बागेश्वर: जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कांडा क्षेत्र के मुसौली जंगल में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र जोशी पुत्र प्राण दत्त जोशी ने कांडा पुलिस को प्राथमिकी दी।

उन्होंने कहा कि उनके गांव के जंगल में अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दी है। आग गांव की तरफ बढ़ रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments