HomeBreaking Newsरिश्ते शर्मसार : पिता पर बेटी से अश्लील हरकत करने का मुकदमा...

रिश्ते शर्मसार : पिता पर बेटी से अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

Haldwani/यहां इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर उसकी गैर मौजूदगी में बेटी के साथ अनुचित व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोपों पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टीपी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की गई हैं। महिला ने कहा कि उसका ही पति अपनी बेटी से यह सब तब करता है, जब वह ड्यूटी के लिए चली जाती है।

युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि यह व्यक्ति काफी दिनों से ऐसा कर रहा था। वह एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है।

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है। महिला का कहना है कि जब वह ड्यूटी से घर आई तो उसकी बेटी ने रोते हुए यह सब घटनाक्रम बताया। किशोरी का मेडिकल करा लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments