HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : स्कूल जा रही लड़की के साथ दुकानदार ने की...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : स्कूल जा रही लड़की के साथ दुकानदार ने की गंदी हरकत

ADVERTISEMENTS

🔥 वेल्डिंग की दुकान में धोखे से बुलाया, करी गलत हरकत

👉 पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्कूल जा रही एक लड़की के साथ दुकानदान ने धोखे से अपने प्रतिष्ठान में बुला उसके साथ गंदी हरकत कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलछीना थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह करीब 7.30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली। जब युवती पेटशाल पहुंची तो उनके ही गांव के रहने वाले ने उनकी पुत्री को अपनी वेल्डिंग की दुकान में बुलाया।

आरोपी ने युवती को यह कहकर बुलवाया कि उसे किसी रिश्तेदार का कुछ सामान ले जाना है। लड़की उसके बहकावे में आकर दुकान में आ गई। जिसके बाद युवक ने कहा कि सामान दुकान के अंदर रखा है और भारी होने के चलते उसे उठवाने में मदद कर दे। जब युवती भीतर चली गई तो उसने बाहर से गेट बंद कर दिया। जिसके बाद उसने लड़की को दबोच लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा।

इस बीच लड़की ने जोर—जोर से रोना—चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी डर गया और उसने गेट खोल दिया। युवती रोते हुए अपने स्कूल को चली गई। जहां उसने अपनी बहिन व प्रधानाचार्य को घटना के संबंध में अवगत करा दिया। शिकयतकर्ता ने बताय कि प्रधानाचार्य के फोन पर वह अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंच गए और घटना को लेकर बेटी ने उन्हें हर बात बता दी।

जिसके बाद पति—पत्नी ने थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक जीवन सिंह कार्की पुत्र प्रताप सिंह कार्की के खिलाफ धारा 342 व 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments