HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में हज़रत कालू सैयद बाबा का उर्स 29 मई से, जोरदार...

रानीखेत में हज़रत कालू सैयद बाबा का उर्स 29 मई से, जोरदार तैयारियां

ADVERTISEMENTS

👉 मजार प्रांगण में हुई तैयारी बैठक, यह लिए फैसले

रानीखेत। नगर में विगत वर्षों की भांति उर्स मुबारक मेले समारोह का आयोजन 29 मई से शुरू होगा। इसका समापन 2 जून को होगा। आज रविवार को हजरत कालू सय्यद बाबा की मजार प्रांगण में उर्स शरीफ के मेले की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। तय हुआ कि हजरत कमालउद्दीन रहमतुल्लाअलैह के कालू सय्यद बाबा का 50वां उर्स शरीफ का शुभारंभ 29 मई तथा समापन 2 जून को होगा।

बैठक में नगर के विभिन्न सामाजिक तथा गणमान्य व्यक्तियों ने उर्स समारोह को शांति प्रकार सम्पन्न कराने की बात कही। वक्ताओ में उर्स में मेले तथा दुकानों को लेकर बात कही गयी। वक्ताओं ने नगर व्यापारियों की दुकानों के हित में बात रखते हुए कहा कि मेले की दुकानें निर्धारित तारीख़, समय व नियमों का पालन करे।

तय किया गया कि कुल शरीफ के दिन यानी 2 जून को मेले के दुकानदार अपनी— दुकानों में 12 बजे से पर्दा डाल दें। समान न बेचे और सायं 4 बजे तक अपनी दुकानो को खाली करें। यहां बता दें कि इस विशाल उर्स मेले में बाहर से सैकड़ों दुकानें आया करती हैं। मेले में खरीददारी एवं बाहर से आये कव्वाल कलाकारों को सुनने क्षेत्र के ग्रामीण तथा बाहर कई शहरों के लोग यहां आया करते हैं।

इसी के साथ मेले में सुविधा के चलते वक्ताओं ने स्थित मजार से जुड़ी लंबे समय से बदहाल रोड को सही किये जाने पर भी जोर डाला। जिसमें उर्स कमेटीने बताया कि कमेटी को कैंट छावनी ने उबड़—खाबड़ रोड पर पेच भरने काआश्वासन दिया है। अंत में विभिन वक्ताओ ने खादिम मो० मोहसिन को 50वां उर्स शरीफ को एकता एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक सफल मनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग व संचालन मोहसिन खान ने किया। बैठक में चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा मानरा, संजय पंत, उमेश भट्ट, महेश जोशी, मोबिन खान, कवि भंडारी, मनोज कुमार, स्वेब भाई , अकबर खां, इजाज अहमद, जाकिर हुसैन आदि सेवादार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments