HomeBreaking Newsबड़ा झटका : कांग्रेस दिल्ली पार्टी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने दिया...

बड़ा झटका : कांग्रेस दिल्ली पार्टी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। कांग्रेस में लंबे समय से खींचतान और इस्तीफों का दौर चल रहा है। इस बीच दिल्ली में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने अध्यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि इसके पीछे कांग्रेस का आप से गठबंधन सहित कई अन्य वजह हैं। फिलहाल उनके घर के बाहर हंगामे की स्थिति है। कांग्रेस कार्यकर्ता लवली के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में ट‍िकट बंटवारे के बाद से ही मनमुटाव शुरू हो गया था। अब कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रमुख के ​इस्तीफे के बाद कांग्रेस में अजीब से हालात शुरू हो गये हैं।

आपके याद दिला दें कि हाल ही में, शीला दीक्ष‍ित सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। ज्ञात रहे कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर कल से नामांकन शुरू हो रहा है। कांग्रेस तीन सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों के बीच गठबंधन है।

AAP के साथ गठबंधन गलत फैसला

लवली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखकर इस्तीफे की वजह बताई है। 4 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

लवली की है सिख समाज में बड़ी पैठ

लवली दिल्ली में टिकट बंटवारे से नाराज हैं। कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में 15 साल तक परिवहन और शिक्षा समेत कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। दिल्ली के सिख समुदाय में उनकी अच्छी पैठ है। अरविंदर सिंह लवली 15 साल तक रही शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2017 में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, महज एक साल के भीतर ही उन्होंने पार्टी में घर वापसी कर ली थी। तब कांग्रेस में वापसी करते हुए लवली ने कहा था कि वैचारिक रूप से वह भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे।

लवली के घर के बाहर नारेबाजी

वहीं अरविंदर सिंह लवली के आवास के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सभी दीपक बावरिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका विरोध प्रत्याशियों और प्रभारी दीपक बाबरिया से है। सूत्रों का दावा है कि उनकी पार्टी हाईकमान से बात हो रही है, लवली चाहते हैं कि कन्हैया कुमार और उदित राज का टिकट बदला जाए।

लवली ने पद से इस्तीफा दिया कांग्रेस से नहीं : अरोड़ा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित सहित पार्टी के कई नेता उनके आवास पर पहुंचे। लवली से मुलाकात के बाद संदीप दीक्षित ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस का कार्यकर्ता होकर उनमें एक व्यक्तिगत पीड़ा है। वहीं सुभाष अरोड़ा ने कहा कि लवली ने पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments