HomeBreaking Newsनैनीताल : जंगलों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे सेना के...

नैनीताल : जंगलों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे सेना के हेलीकॉप्टर

ADVERTISEMENTS
बेकाबू हुई नैनीताल के जंगलों में लगी आग, बुझाने में जुटे सेना के हेलीकॉप्टर, भीमताल—नैनीताल झील से लाया जा रहा पानी

सीएनई रिपोर्टर नैनीताल। नैनीताल के जंगलों में लगी आग लगातार रफ्तार पकड़ रही है। हालात यह हैं कि वन विभाग भी इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। लिहाजा सेना के हेलीकॉप्टरों को अब आग बुझाने के काम में लगाया गया है। हेलिकॉप्टरों के माध्यम से भीमताल झील से पानी उठा जंगलों में डाला जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वनों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में छिड़काव प्रारम्भ कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई है।

बताया कि हेलीकॉप्टर ने अभी तक तीन बार से अधिक झील से पानी भरकर जंगलों में लगी आग पर डाल दिया है। बता दें कि वनाग्नि से भीमताल, पाइंस, रानीबाग, सातताल, बेतालघाट और रामगढ़ के जंगलों की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

आग की वजह से रोड पर धुआं छाया है और गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है। यह आग शहर में हाई कोर्ट कॉलोनी तक आ गई है। वन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा और आईटीआई भवन भी वनाग्नि की चपेट में आ गया। यहां पर लड़ियाकांटा क्षेत्र के जंगल में भी आग लगी आग विकराल रूप ले चुकी है। तेज हवाओं की वजह से दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि अब हेलिकॉप्टर की मदद से प्रशासन आग बुझाने में कुछ हद तक सफल हुआ है।

नैनीताल के खुरपाताल, देवीधुरा, बलदियाखान, ज्योलिकोट, मंगोली, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर समेत आसपास के जंगलों में आग भड़की हुई है। नैनीताल के टिफिनटॉप सहित नयना पीक, कैमल्स बैक पहाड़ियां धुएं की चपेट में है। निचले इलाकों में तक जंगल की आग की वजह से धुंध छाई है, जिससे नैनीताल में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments