HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी के पति-पत्नी को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, विद्यालय पहुंचने पर...

हल्द्वानी के पति-पत्नी को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी | 24 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्या पीठ मथुरा उत्तर प्रदेश के द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के “विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान” डॉक्टरेट की मानद उपाधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के 47 लोगों को डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इनमें नैनीताल जिले से राजेन्द्र प्रसाद आर्य एवं उनकी धर्म पत्नी बचीनाथ रैसवाल समेत उत्तराखंड के पांच लोग शामिल रहे जिन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। इस दौरान सम्मान पाने वाले सभी लोगों ने कहा कि, “विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान” को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त करने पर हम सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

राजेंद्र प्रसाद आर्य पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर (सितारगंज) में कार्यरत है, आज शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी, अशोक कुमार वर्मा, अजय कन्याल, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इस्तफाक अंसारी, डॉ. मृत्युंजय सिंह, नंद लाल प्रसाद, पूजा विजय चंद, संजय कुमार, दिवाकर हालदार सहित सभी शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। राजेंद्र आर्य वर्तमान में बागजाला गौलापार हल्द्वानी और मूल रूप से चंपावत बाराकोट के रहने वाले है।

भोपाल में हुए सम्मान समारोह में देवेन्द्र कुमार जैन न्यायाधीश मध्य प्रदेश सरकार, विष्णुकांत कनकने प्रभारी मुख्यमंत्री उदयमान योजना तकनीकी शिक्षा मध्य प्रदेश, डा. इंदु भूषण मिश्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्या पीठ, दीपा मिश्रा सुप्रसिद्ध कथा वाचक मथुरा, डा. विश्वनाथ परिग्रही पर्यावरणविद छत्तीसगढ़ आदि विशेषज्ञ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments