HomeUttarakhandAlmoraजाखनदेवी सड़क का डामरीकरण नहीं होने पर विभाग पर भड़के निवर्तमान सभासद

जाखनदेवी सड़क का डामरीकरण नहीं होने पर विभाग पर भड़के निवर्तमान सभासद

कहा, नहीं हुआ सुधारीकरण तो…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू का जाखनदेवी सड़क में आज भी डामरीकरण प्रारम्भ ना होने पर पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को सड़क पर बुलाकर खरी—खोटी सुनाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि यदि आज की तारीख में सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो वे सड़क पर ही धरना देंगे और सहायक अभियंता को भी सड़क से नहीं जाने देंगे।उन्होंने कहा कि जनता चार महीने से परेशान है और विभाग लगातार तारीख पर तारीख देकर जनता को गुमराह कर रहा है।

आज डंके की चोट पर कार्य शुरू करने की बात कहने वाला विभाग आज भी कार्य शुरू नहीं करवा पाया। उन्होंने कहा कि आज अगर कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो वे इसे कदापि सहन नहीं करेंगे और जनहित में कार्यस्थल पर ही रूके रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments