हल्द्वानी | नैनीताल रोड स्थित अंबिका बिहार कॉलोनी के एक तीन मंजिले मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल स्वरूप ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से टला।
मकान हेमंत शाह नाम के व्यापारी का है जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है और उन्होंने घर पर ही गोदाम बना रखा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, बहरहाल इस आग में लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
फायर ऑफिसर गौरव किरार का कहना है, ”हमें दोपहर करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। 2 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे…आग पर काबू पा लिया गया है। कूलिंग का काम जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।”
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1782714414283809149

