HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : अधिकारियों संग फील्ड विजिट पर निकली जिलाधिकारी वंदना, दिए...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अधिकारियों संग फील्ड विजिट पर निकली जिलाधिकारी वंदना, दिए निर्देश

हल्द्वानी समाचार | जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार देर रात लोक निर्माण विभाग द्वारा तिकोनिया से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी तक 1.1 किलोमीटर किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ई ई लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सड़क की लेबलिंग ठीक प्रकार से की जाए ताकि कहीं पानी इकट्ठा न हो तथा जल निकासी के लिए ड्रेनेज भी तैयार किया जाए। सड़क का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें।

तदोपरांत जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए 1.25 किलोमीटर ठंडी सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को ठंडी सड़क के किनारे पार्किंग विकसित करने के लिए कहा और इस पार्किंग के साथ लगते हुए पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए ताकि ठंडी सड़क को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके, इसके लिए बिजली के पोल को भी व्यवस्थित रूप से लगवाने की प्लानिंग की जाए। इसके साथ ही ड्रेनेज की भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि जल भराव न हो।

इस समय पर सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments