HomeAccidentपिथौरागढ़ में भयानक हादसा : खाई में गिरी जीप, 04 की मौत,...

पिथौरागढ़ में भयानक हादसा : खाई में गिरी जीप, 04 की मौत, कई गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। पिथौरागढ़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया है कि चमाली रोड में आज तड़के एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह जीप शादी समारोह से लौट रही थी। जीप में कुल 08 लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह जिला मुख्यालय के चमाली रोड में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

रेस्क्यू आपरेशन चला घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। जिनमें से कई की हालत काफी गंभीर है। हादसे में पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़, अंगद कुमार उम्र (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़, कैलाश राम उम्र (42) पुत्र शोबन राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़, अजय कुमार उम्र (31) पुत्र होशियार राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़ की मौत की पुष्टि हुई है।

घायलों की सूची —

जगदीश प्रसाद 40 वर्ष पुत्र दीवानी राम
प्रियांशु 18 वर्ष पुत्र सुरेंद्र लाल
राजेंद्र राम 36 वर्ष पुत्र नारायण
हिमांशु 19 वर्ष पुत्र सुरेंद्र लाल

जीप में सवार सभी लोग छोलिया नृतक

बताया जा रहा है कि यह जीप अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में 08 लोग सवार थे। इनमें से 04 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। सभी लोग शादी-बरात में छलिया नृत्य करते थे। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी-बरात में छलिया नृत्य करते थे। पिथौरागढ़ से शादी के बाद घर को वापस जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments