HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिलेभर में धूमधाम से मनाई रामनवमी, घर—घर कन्या पूजन

बागेश्वर: जिलेभर में धूमधाम से मनाई रामनवमी, घर—घर कन्या पूजन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍🏻 मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, भजन—कीर्तन की महफिलें सजीं

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नवरात्र व्रतधारियों ने नवमी को कन्या पूजन किया। इस मौके पर कुल पुरोहितों ने पाठ कराया। भक्तों ने गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, काफलीगैर, कांडा के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की।
नौ दिनों से चल रहे व्रतों का बुधवार को व्रतधारियों ने कन्या पूजन के साथ परायण किया।

इस मौके पर नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। उन्हें उपहार दिए और उनका आशीर्वाद लिया। घरों में भजन कीर्तन आयोजित कर व्रतधारियों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। जै मैया दुर्गा भवानी, जै मैया आदि भजन दिनभर गूंजते रहे। मां के भक्तों ने कोट भ्रामरी मंदिर में भी मां की पूजा की और हरेला चढ़ाया। इसके अलावा भक्तों ने चंडिका, उल्का, चक्रव्रतेश्वर, बैजनाथ, दिव्येश्वर आदि मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। उधर गरुड़ तहसील क्षेत्र में श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कहीं अखंड रामायण तो कहीं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना कर भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वा किया।

तिलसारी गांव में सुंदरकांड व भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अनिल पांडे, शंकर जोशी, तारा दत्त भट्ट आदि मौजूद थे। उधर कार्तिकेयश्वर शिव मंदिर में संगीतमय भागवत कथा का समापन किया गया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भीष्म गिरी महाराज, व्यास राजेंद्र जोशी, सुनील दोसाद आदि मौजूद थे। उधर टीटबाजार स्थित शीतला देवी मंदिर में क्षेत्र की महिलाओं ने पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन गाए। इस दौरान हेम वर्मा, योगेश वर्मा, चित्रा वर्मा आदि मौजूद थे। चक्रव्रतेश्वर शिव मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान महंत देवकी गिरी माई, पुजारी निरंजन गिरि महाराज आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments