अल्मोड़ा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर आज विहिप, बजरंग दल और छात्र संघ ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और इसे पल को याद रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर चिलियानौला में बांज, रीठा, उतीश, अंगु सहित विभिन्न उपयोगी प्रजाति के वृक्षों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में कोतवाल रमेश बोहरा, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, विहिप जिलाध्यक्ष किशन जलाल, संयोजक राजेंद्र अधिकारी, धन सिंह रावत, मनोज जोशी, पूर्व प्रधान जगदीश, मनीष जोशी, दिवान सिंह अधिकारी, बब्लू भंडारी, कैलाश जोशी, प्रवीण रावत, दीप पांडे, सौरभ तिवारी, वन दरोगा कुशल सिंह कैड़ा आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।