HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शराब के धंधे में फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: शराब के धंधे में फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलांतर्गत एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालक शराब का अवैध धंधा करते पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने अवैध शराब के साथ दबोच लिया गया। इधर एक अलग मामले में एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जिले के देघाट थानांतर्गत पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मालिखेत बाजार में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में संचालक प्रकाश सिंह नेगी पुत्र कमल सिंह, निवासी ग्राम नगर कोटिया, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा अवैध रुप से शराब बेचते/पिलाते पाया गया। जिसके कब्जे से 04 बोतल व 16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह राणा व हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे शामिल रहे।
एक वारंटी भी गिरफ्तार

कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अकरम हुसैन पुत्र इशाक हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 7, किच्छा, जनपद उधमसिंहनगर हाल निवासी तल्ला दन्या, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जो काफी समय से न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। जिसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नवीन सिंह बोरा व कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments