HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता,...

रानीखेत : मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ लहराया भगवा

ADVERTISEMENTS

रानीखेत। आयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखे जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ हर्ष व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ता आज बुधवार को यहां गांधी चौक में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने अयोध्या में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर एक—दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्री राम, भारत माता की जय जैसे नारे भी लगाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल, हनसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भट्ट, गिरीश भगत, प्रदीप बिष्ट, दीपक बेनीवाल, भुवन चंद्र पपने, कुमाऊं संयोजिका महिला मोर्चा विमला रावत, चंपा भंडारी, रेखा पांडे, सीमा जसवाल, कुमारी अनामिका बिष्ट, गुलशन राजौरी, भारती भगत, अजय चौहान, दिनेश चंद्र पांडे आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments