HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : सेना में कोरोना की सेंध, उत्तरकाशी और चमोली में...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सेना में कोरोना की सेंध, उत्तरकाशी और चमोली में 33 जवान कोरोना पाजिटिव मिले, प्रदेश में 246 नए रोगियों के साथ कुल आंकड़ा 8254 पहुंचा

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज भी कोरोना ने प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी है, बल्कि 246 नए मरीजों के सामने आने के कारण चिंता और बढ़ गई है। प्रदेश में आज कोरोना के कुल सं​क्रमितों का आंकड़ा 8254 हो गया। आज कुल 386 कोरोना पीड़ित बीमारी से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए। आज प्रदेश में 3 लोगों की मौत भी हुई। इनमें हल्द्वानी के बेस एक मरीज ने दम तोड़ा।
आज प्रदेश में बसे ज्यादा केस उत्तरकाशी में सामने आए। यहां 66 मरीज डिटेक्ट किए गए। इनमें से तीस आईटीबीपी के जवान हैं। 11 पुराने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। और 25 लोगों की विभाग के पास फिलहाल कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल आज दूसरे स्थान पर रहा। यहां 50 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 40 लोग पुराने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। पांच सर्दी जुखाम की शिकायत लेकर चिकित्सालयों में गए थे। 5 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास अभी नहीं है।


देहरादून आज तीसरे स्थान पर रहा। यहां 47 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें से 17 लोग पुराने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। 30 का विभाग के पास कोई यात्रा इतिहास अभी नहीं है।
उधमसिंह नगर में आज 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन हेल्थ केयर वर्कर हैं। दस लोग पुराने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। 5 गर्भवती महिलाएं हैं। दो लोग सर्दी जुखाम की शिकायत लेकर चिकित्सालयों में गए थे। 11 प्रवासी हैं 5 की विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
हरिद्वार में आज 20 कोरोना पाजिटिव सामने आए। इनमें से 15लोग पुराने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। जबकि पांच के यात्रा इतिहास के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।
पौड़ी में आज नौ लोगों में कोरोना पाया गया। सभी के यात्रा इतिहास के बारे में विभाग के पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। रुद्रप्रयाग में आज छह कोरोना के मामले सामने आए। इनमें से चार बिहार से और एक सउदी अरब से लौटा है। एक के यात्रा इतिहास की विभाग को जानकारी नहीं है।
टिहरी में आज पांच कोरोना संक्र​मित मिले। हैं इनमें से दो जेएंडके, एक मुंबई और एक अगरतला से लौटा है। एक के यात्रा इतिहास के बारे में विभाग फिलहाल अनभिज्ञ है। चमोली में आज तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों आर्मी के जवान हैं। अल्मोड़ा में आज दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं दी गई है। बागेश्वर और चंपावत में एक एक कोरोना मरीज मिला है। दोनो का यात्रा इतिहास विभाग के पास अभी तक नहीं है।
आज तीन कोरोना संक्रमित लोगों की जान भी गई। इनमें से पचास वर्षीय एक व्यक्ति की बेस चिकित्सालय में और 29 वर्षीय एक व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई जबकि 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने दून मेडिकल कालेज देहरादून में दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments