HomeUttarakhandBageshwarवन विभाग फिसड्डी साबित, नियंत्रण से बाहर जंगलों की आग !

वन विभाग फिसड्डी साबित, नियंत्रण से बाहर जंगलों की आग !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले में जंगलों की आग नियंत्रित नहीं हो सकी है। धरमधर क्षेत्र के जंगलों में आग लगी है। वातावरण में धुंआ फैल गया है। अस्थमा रोगियों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। आंखों की परेशानी भी बढ़ गई है। अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने में वन विभाग फिसड्डी साबित हुआ है।

गर्मी बढ़ने लगी है। चीड़ के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार को बालीघाट, जारती तथा कांडा के मनतोली के जंगल सुलगने लगे हैं। वातावरण में धुंआ फैल गया है। वन्य जीव संकट में आ गया है। गुलदार आदि जंगली जानवर गांवों का रुख करने लगे हैं। जिससे आम आदमी दहशत में आ गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जंगलों की आग ने किया जनजीवन प्रभावित

धुएं के कारण बुजुर्ग, बच्चे आदि सबसे परेशान हैं। अस्थमा तथा आंखों के रोगी बढ़ने लगे हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हेम पंत, हीरा बल्लभ भट्ट, एडवोकेट मनोज जोशी ने कहा कि अराजक तत्वों पर लगाम कसने की जरूरत है। वन विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगल जलने की घटनाएं भी तेज होंगी।

आग लगाने वालों को चिन्हित करेंगे : कांडपाल

इधर, धरमघर के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने कहा कि वन विभाग की टीमें आग को नियंत्रित कर रही हैं। आग लगाने वालों को चिह्नित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments