अल्मोड़ा: दो दुपहिया चालक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

0
दो दुपहिया चालक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दन्या थानांतर्गत थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस, एसएसटी व एफएसटी टीम ने चेकिंग अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक स्कूटी चालक तथा दूसरा मोटरसाईकिल सवार है।


ADVERTISEMENTS

पहले मामले में सुवाखान तिराहे पर स्कूटी संख्या यूके 04जे 5670 को रोककर चेक किया, तो चालक राजेन्द्र सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी टीकर खल्टाना भनौली अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। टीम ने उसे गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज कर ली और आरोपी के ख्लिाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

दूसरे मामले में दन्या थाना पुलिस ने झांकरसैम जाने वाले रास्ते से पहले मोटरसाईकिल संख्या यूके 01सी 8992 को रोककर चेक किया, तो चालक कमल सनवाल पुत्र पूरन चन्द्र निवासी-कलोटा, पोस्ट खेती दन्या, अल्मोड़ा के कब्जे से 56 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार करते हुए मोटरसाईकिल सीज कर ली। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक चन्द्र सिंह व हेड कानि. आनन्द शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS