HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गांव—गांव जाकर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा: गांव—गांव जाकर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

✒️ पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में गांव—गांव पहुंचे कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां चुनावी समर में कूदे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। हर दल के कार्यकर्ता जगह—जगह घूमकर अपनी पार्टी की खूबियां व उपलब्धियां बताते हुए मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, लोकसभा मीडिया संयोजक राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के दल ने निकटवर्ती खेर्दा, बख, बज्वाड़, चौरा, कलेत इत्यादि गांवों में घर—घर जाकर चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। भाजपा ने विधानसभा अल्मोड़ा से 10 से 15 हजार से अधिक वोटों पार्टी प्रत्याशी को जिताने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव—गांव दीं। प्रचार के दौरान झसियाटाना के राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, विक्रम सिहं ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की। भ्रमण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष भानु अधिकारी, दीपेंद्र राणा, नवीन बिष्ट, विक्रम बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, आनंद नेगी, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अशोक जोशी, ललित खोलिया, हयात बिष्ट, शुभम चौहान, योगेश सिंह अधिकारी, करन अधिकारी, पवन गिरी, रवि सिजवाली, तन्मय अधिकारी, मुकेश कुमार आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments