HomeBreaking Newsबाबा तरसेम सिंह हत्याकांड : शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम, गैर...

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड : शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम, गैर जमानती वारंट

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड समाचार | उधम सिंह नगर पुलिस ने गुरुद्वारा के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के दो शूटरों सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया और दोनों वांछित व्यक्तियों के पोस्टर जारी किए है।

डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 83 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) में नियुक्त किया है। वहीं दोनों मुख्य आरोपियों सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस चार राज्यों में छापेमारी कर रही है। इसके अलावा न्यायालय ने दोनों शातिर अपराधियों (शूटरों) पर गैर जमानती वारंट भी जारी किया है।

अगर किसी को भी सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह SO NANAKΜΑΤΤΑ 9411112911/ 6395519116, CO SITARGANJ 9411112998/ 9456572111, CO KHATIMA 9411112746/ 7452008411, SP. CITY RUDRAPUR 9411112742/ 9412893906, SP. CRIME US NAGAR 9411112456, SSP US NAGAR 9411112711 को सूचना दे सकता है।

बता दें कि गुरुवार सुबह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को आरोपी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments