HomeBreaking Newsभवाली ब्रेकिंग : क्वारब में अवैधी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भवाली ब्रेकिंग : क्वारब में अवैधी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर खैरना/गरमपानी। लोक सभा चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोतवाली भवाली क्षेत्र अंतर्गत क्वारब के पास एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

गत दिवस पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन व क्षेत्रधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। इस दौरान चौकी प्रभारी क्वारव अपर उप निरीक्षक गोविंदी टम्टा द्वारा टीम गठित की गई।

जिसके बाद ग्राम चापड़ क्वारब के पास से पंकज कुमार पुत्र ललित मोहन ग्राम चापड़ पोस्ट मौना थाना भवाली नैनीताल उम्र 35 वर्ष के कब्जे से अवैध 24 बोतल दबंग देशी शराब, 624 पव्वे गुलाब मार्का देशी शराब 17 पव्वे दबंग मार्का देशी शराब बरामद हुई। जिस पर थाना भवाली में 22/24 u/s 60 Ex act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक गोविंदी टम्टा के अलावा कांस्टेबल आनंद राणा, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments