HomeUttarakhandLok Sabha Elections 2024: Uttarakhand में 93187 सेवा मतदाताओं के लिए डाक...

Lok Sabha Elections 2024: Uttarakhand में 93187 सेवा मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा, जम्मू-कश्मीर से प्रवासी भी कर सकेंगे मतदान

ADVERTISEMENTS

Lok Sabha Elections 2024: Uttarakhand में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के प्रवासी भी अब डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें फॉर्म 12सी भरना होगा, जो उन्हें नजदीकी ERO (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) से मिलेगा। जो लोग दिल्ली में प्रवासियों के लिए बनाए गए पोलिंग बूथ पर जाकर वोट करना चाहते हैं उन्हें फॉर्म एम भरना होगा। यह सुविधा केवल बारामूला, श्रीनगर और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीटों के उन मतदाताओं के लिए है जो परिस्थितियों के कारण पलायन कर गए थे।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के प्रवासी मतदाताओं को मतदान में शामिल करने के लिए यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के प्रवासी मतदाताओं को इसके लिए आवेदन पत्र निकटतम ERO कार्यालय में जमा करना होगा जहां वे हाल ही में रह रहे हैं।

इसके लिए उन्हें तीन दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें पहला दस्तावेज फॉर्म 12बी या फॉर्म एम होगा। दूसरा दस्तावेज उस स्थान का निवास प्रमाण पत्र होगा जहां वे रह रहे हैं और तीसरा दस्तावेज माइग्रेशन सर्टिफिकेट या राहत आयुक्त से प्राप्त कोई अन्य रिकॉर्ड होगा। इसके बाद स्थानीय ERO इन आवेदन पत्रों को जम्मू-कश्मीर की संबंधित लोकसभा सीट के ERO को भेज देगा। वहां से उन्हें डाक मतपत्र भेजे जाएंगे।

राज्य में 93187 सर्विस वोटर

अब राज्य में सेवा मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों के बाद राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने उनकी संख्या तय कर दी है. इस लोकसभा चुनाव में राज्य के 93187 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें 90554 पुरुष और 2633 महिला मतदाता शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments