HomeUttar PradeshBJP उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने Pilibhit से नामांकन जमा किया, मंत्री समेत...

BJP उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने Pilibhit से नामांकन जमा किया, मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Pilibhit: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन में जल शक्ति मंत्री, BJP के प्रदेश चुनाव संयोजक, पार्टी के जिला अध्यक्ष, सभी विधायकों के साथ-साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री भी शामिल थे. बुधवार को BJP प्रत्याशी का काफिला पार्टी के जिला कार्यालय से समाहरणालय के लिए निकला.

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन में जल शक्ति मंत्री, BJP के प्रदेश चुनाव संयोजक, पार्टी के जिला अध्यक्ष, सभी विधायकों के साथ-साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री भी शामिल थे.

बुधवार को BJP प्रत्याशी का काफिला पार्टी के जिला कार्यालय से समाहरणालय के लिए निकला. ठीक 11 बजे प्रत्याशी का वाहन टनकपुर हाईवे से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचा।

गाड़ी से उतरकर प्रत्याशी जितिन प्रसाद के साथ जल शक्ति मंत्री एवं BJP के प्रदेश चुनाव संयोजक स्वतंत्र देव सिंह, BJP जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रकाशानंद, बीसलपुर। विधायक विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments