HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी ने किरन को मैदान में उतारा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी ने किरन को मैदान में उतारा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने युवा महिला नेता किरन आर्या को मैदान में उतारा है। पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया है कि काले धन, भ्रष्टाचार व नशे से लोकतंत्र का अपहरण करने वालों के बजाय जनता उपपा जैसी संघर्षशील ताकत के पक्ष में मतदान करेंगे।

केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि किरन आर्या गत एक दशक से उनकी पार्टी के साथ सक्रिय हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय से अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र के साथ बीएड व कंप्यूटर में दक्ष किरन आर्या नैनीसार क्षेत्र के खौड़ी गांव से हैं। किरन ने गत विधानसभा चुनाव सोमेश्वर विधानसभा से लड़ा था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments