HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गठबंधन में बाराती सब, दूल्हा नहीं: धामी

अल्मोड़ा: गठबंधन में बाराती सब, दूल्हा नहीं: धामी

ADVERTISEMENTS

✍️ मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज, बोले—गठबंधन नहीं ठगबंधन
✍️ नामांकन के मौके पर अल्मोड़ा में भाजपा की चुनावी जनसभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘इंडिया गठबंधन में बाराती सब हैं, मगर दूल्हा नहीं है। जिससे यह गठबंधन अब ठगबंधन बनकर रह गया है।’ यह कटाक्ष आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित चुनावी सभा में किया। सीएम ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा को भारी मतों से​ विजयी बनाकर फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।

आज शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन के मौके पर यहां रैमजे इंटर कालेज में चुनावी जनसभा आयोजित हुई। जिसे संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा की ओर से उत्तराखंड में पहला नामांकन आज ऐतिहासिक अल्मोड़ा जिले से किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अल्मोड़ा से 5 लाख मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। साथ ही प्रदेश की पांचों सीटें मोदी की झोली में जाएंगी। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण व जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ ही तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। इसके अलावा उनके ऐतिहासिक कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है और मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रुप में सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के तमाम कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ​नेतृत्व में उत्तराखंड को श्रेष्ठ व विकसित राज्य बनाने के भरसक प्रयास चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने जनता को सदैव वोट बैंक माना है और तुष्टीकरण व भाई—भतीजावाद की राजनीति की है और वंशवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद को बढ़ावा​ दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है और ऐसे में विपक्ष ने भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है, जो अब ठगबंधन बनकर रह गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन में बाराती सब हैं, मगर दूल्हा नहीं है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में भाई—चारा बनाए रखने तथा देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाये रखने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। अगर किसी ने भी देवभूमि के माहौल को बिगाड़ा, तो कानून उससे सख्ती से निपटेगा तथा सरकारी व निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले से उसकी भरपाई होगी।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में पांचों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से विकास की गंगा बही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि उन्हें संसदीय क्षेत्र की जनता का हमेशा सहयोग मिला है। वे संसदीय क्षेत्र के विकास के​ लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के सम्मान को किसी भी दशा में ठेस नहीं पहुंचने देंगे। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में टनकपुर—बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण का कार्य शुरू करने के साथ ही टनकपुर से जौलजीबी सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। श्री टम्टा ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के गौरव व सम्मान को बढ़ाये रखना सभी का सामूहिक दायित्व है। सभा को काबिना मंत्री रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, भाजपा संगठन मंत्री अजेय, विधायक मोहन सिंह महरा, महेश जीना, डा. प्रमोद नैनवाल, फकीर राम टम्टा, पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, विशन सिंह चुफाल, प्रदीप बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा आदि तमाम नेताओं ने संबोधित करते हुए विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व संचालन शिव​ सिंह बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, वीरेंद्र बल्दिया ने संयुक्त रुप से किया। सभा में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सुरेश जोशी, प्रदीप बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह ​बिष्ट, राजीव गुरुरानी, दीपक मेहरा, वीरेंद्र बल्दिया, दिनेश खुल्बे, मीना गंगोला, लता बोरा, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, पूनम पालीवाल, ज्योति साह​ मिश्रा समेत संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभाओं के भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments