HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण शिलान्यास पर ऐतिहासिक रामशिला मंदिर...

अल्मोड़ा : श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण शिलान्यास पर ऐतिहासिक रामशिला मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ, मंदिर के नाम अर्पित की एक ईंट

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में शिलान्यास के शुभ अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में रामशिला मन्दिर में दीप प्रज्जवलित कर मंदिर निर्माण के लिए एक ईंट श्री राम के चरणों पर अर्पित की गई। उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभय साह द्वारा हनुमान चालीसा की पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही वीरांगना वाहिनी द्वारा मिष्ठान व प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि आज बुधवार 5 अगस्त की सायं सभी लोग अपने—अपने घरों में 5-5 दीपक जलायें, पकवान बनायें भगवान को भोग लगायें। इस मौके पर हिजामं प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष अभय साह, युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अमन नज्जौन, वीरांगना वाहिनी जिला अध्यक्षा विद्या लटवाल, नगर अध्यक्ष आरती गुप्ता, जिला महामंत्री वीरांगना बिन्दु भण्डारी, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकास कन्नौजिया, मनोज कुमार गुप्ता इशिका गुप्ता, संस्कार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments