HomeBreaking NewsBreaking : लखनऊ में GST के डिप्टी कमिश्नर घूस लेते गिरफ्तार

Breaking : लखनऊ में GST के डिप्टी कमिश्नर घूस लेते गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

UP News| लखनऊ से बड़ी खबर है। विजिलेंस ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को विजिलेंस टीम सेल्स टैक्स मुख्यालय पहुंची और धनेंद्र पांडेय को 2 लाख रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, एडम डाटा सर्विसेज ने धनेंद्र कुमार के खिलाफ विजिलेंस से शिकायत की थी। बताया था कि डिप्टी कमिश्नर घूस मांग रहे हैं। विजिलेंस की टीम प्लानिंग के साथ सेल्स टैक्स मुख्यालय पहुंची और धनेंद्र को 2 लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments