HomeUttarakhandAlmoraवरिष्ठ पत्रकार चंदन नेगी और पुलिस विभाग के उनि दामोदर कापड़ी को...

वरिष्ठ पत्रकार चंदन नेगी और पुलिस विभाग के उनि दामोदर कापड़ी को मिला कोरोना योद्धा का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कार्मिक व आम नागरिकों को कोरोना योद्धा के सम्मान से निरंतर नवाजा जा रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार चंदन नेगी और पुलिस विभाग के उनि दामोदर कापड़ी को ‘कोरोना वॉरियर्स आफ द डे’ का सम्मान प्रदान किया गया है। पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उनि वि.श्रे. 14 स.पु. दामोदर कापड़ी पुलिस लाईन द्वारा लाॅकडाउन के दौरान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की थर्मल स्कैनिंग, रहने—खाने की व्यवस्था कराये जाने एवं उन्हें उनके गन्तव्य में जाने हेतु परिवहन व्यवस्था कराये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी। वहीं चन्दन नेगी पुत्र स्व सोबन सिंह नेगी निवासी देवड़ी भवन तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा द्वारा सी.एन.ई. न्यूज पोर्टल के माध्यम से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाई जा रही मानवीय पहलुओं को प्रसारित करने का कार्य किया गया। साथ ही तमाम ऐसे जनहित से जुड़े समाचारों का प्रकाशन किया गया, जिससे जरूरमन्द लोग अल्मोड़ा पुलिस की पहल से लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि पत्रकार चंदन नेगी का मीडिया जगत में एक लंबा अनुभव रहा है। करीब 23 साल से पत्रकारिता कर रहे श्री नेगी की लेखनी पूर्व में विभिन्न समाचार पत्रों में चर्चित रही है। इन दोनों का प्रयास सराहनीय है। दोनों कोरोना योद्धाओं को आज कोरोना वारियर आफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments