HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: चंद्रशेखर बने अध्यक्ष और दिग्विजय जनौटी सचिव

बागेश्वर: चंद्रशेखर बने अध्यक्ष और दिग्विजय जनौटी सचिव

ADVERTISEMENTS

✍🏾 जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, जीत का जश्न मनाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला बार एसोसिएशन के लिए चंद्रशेखर अध्यक्ष और पंकज धपोला सह सचिव विजयी घोषित किए गए। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। जीत के जश्न में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया और मिष्ठान वितरित किया।

हाईकोर्ट नैनीताल से आए पर्यवेक्षक अधिवक्ता मेहरबान सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर चंद्र शेखर मिश्रा को 33 मत मिले, जबकि गोविंद सिंह भंडारी को 24 मतों पर संतोष करना पड़ा। मिश्रा ने नौ मतों से जीत दर्ज की, जबकि सह सचिव में पंकज धपोला को 33, अनिल भाकुनी को 22 मत मिले। धपोला 11 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा सचिव दिग्विजय जनौटी, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह टंगड़िया, पुस्तकालयाध्यक्ष हेम चंद्र सिंह राणा, कार्यकारिणी सदस्य बसंत बल्लभ पाठक निर्विरोध चुने गए। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी धन सिंह ठठोला, सह चुनाव अधिकारी मनोज जोशी, रमेश भंडारी, कुंदन धपोला, विनोद भट्ट, चंचल कोरंगा, हरीश जोशी, चंदन ऐठानी, प्रेम सिंह परिहार, सुरेश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments