HomeBreaking Newsजीआईसी ढोकाने में NCC को मिली मान्यता, अगले सत्र से NCC Unit

जीआईसी ढोकाने में NCC को मिली मान्यता, अगले सत्र से NCC Unit

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ट्रेनिंग डिवीजन द्वारा NCC Senior Division की 100 सीटों की मान्यता प्रदान की गयी है। आगामी सत्र अप्रैल 2024 से विद्यालय में एनसीसी इकाई प्राम्भ हो जायेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बी के सिंह ने सीएनई को बताया कि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने, नैनीताल (ATAL UTKRISHT GOVT INTER COLLEGE) को एनसीसी सीनियर डीविजन की 100 सीटों की मान्यता प्रदान की गयी है। मंत्रालय के सचिव रघुनंदन सिंह द्वारा 15 मार्च 2024 को जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार विद्यालय में अगले सत्र (अप्रैल 2024) से ही एनसीसी की इकाई प्रारम्भ हो जायेगी।

विद्यालय में एनसीसी (NCC) स्वीकृत होने पर प्रधानाचार्य बी के सिंह ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होने बताया की विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को इसका समुचित लाभ मिल सकेगा।एनसीसी विंग स्वीकृत कराने में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ललित सुयाल, रमेश चन्द्र सुयाल, मदन मोहन सुयाल, अंकित सुयाल, अंकित पाण्डे, दान सिंह नेगी, विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह छिमवाल एवं एसएमसी अध्यक्ष तरूण काण्डपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष सराहनीय प्रयास किया।

NCC
NCC
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments