HomeBreaking Newsनैनीताल : प्यार में धोखा - प्रेमिका ने बनाया नया प्रेमी, तो...

नैनीताल : प्यार में धोखा – प्रेमिका ने बनाया नया प्रेमी, तो बीएससी छात्र ने कर ली आत्महत्या

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | प्यार में धोखा मिला तो बीएससी के छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, युवक ने पहले हाथ की नश काटी फिर लटक कर अपनी जान दे दी। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। पूरा मामला नैनीताल जिले के भीमताल का है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मिली जानकारी के अनुसार, भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहे छात्र का शव शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि, मेहरागांव में नीला सिंह के पीजी में 23 वर्षीय मानस जोशी पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी लोहाघाट रहता था। मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपने बाये हाथ की नस काट रहा था। जिस पर हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। लेकिन मानस बाथरूम के एकजोस फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।

थानाध्यक्ष ने जगदीप नेगी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments