HomeAgricultureमोटाहल्दू न्यूज : पंचायतवासियों की आर्थिकी मजबूत करना है लक्ष्य- रमेश जोशी

मोटाहल्दू न्यूज : पंचायतवासियों की आर्थिकी मजबूत करना है लक्ष्य- रमेश जोशी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मोटाहल्दू। ग्रामसभा को हरा भरा रखने के मकसद से ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी द्वारा ग्रामवासियों को 100 फलदार पौधे बांटे गए व उनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में ग्राम सभा को हरा-भरा करने के लिए पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया। ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने ग्रामवासियों से ग्राम पंचायत को हरा-भरा बनाने की अपील की।

ग्रामीणों को कागजी नींबू, अमरूद, आम व लीची के पौधे दिए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि फलदार पौधे से ग्रामीण अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर सकते हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि पौंधा वितरण का उद्देश्य ग्राम पंचायत वासियों की विभिन्न उपायों से आर्थिकी मजबूत करना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments