HomeUttarakhandNainitalस्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बड़े व्यवसायिक अवसर में बदलने के सिखाए गुर

स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बड़े व्यवसायिक अवसर में बदलने के सिखाए गुर

ADVERTISEMENTS

👉 देवभूमि उद्यमिता योजना अंतर्गत उद्मिता विकास कार्यक्रम

🔥 कमल और नमिता ने दिए कई टिप्स

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर गौलापार में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया है।

आज के कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संदर्भदाता के रूप में भारतीय उद्यमीता संस्थान से कमल और सुश्री नमिता (संचालक बाबा एग्रो प्रोडक्ट) ने प्रशिक्षुओं के साथ उद्यमिता में उपलब्धि प्रेरणा प्रशिक्षण विषय पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार आज नये उद्यमी उपलब्धि प्रेरणा प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोज़गार एवं स्टार्टअप को बड़े व्यवसायिक अवसर में बदल सकते हैं।

कमल ने प्रशिक्षुओं को थीम आधारित समूह निर्माण की बुनियादी जानकारी दी और प्रशिक्षुओं के मध्य आपस में समूह का निर्माण किया । सुश्री नमिता ने बताया कि स्टार्टअप से भी पहले की चीज है प्रेरणा (मोटिवेशन)। एक प्रोजेक्ट के रूप में अपने आस—पास से एक समान विचार वाले लोगों को आपस में जोड़ना हमारी सफलता को कई गुणा बढ़ा देता है।

दिन के दूसरे सत्र में उपलब्धि प्रेरणा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ॰ आशीष अंशु ने इस मॉडल के आकादमिक पक्ष को रेखांकित करते हुए मार्श मेलो सिद्धांत के माध्यम से स्टार्टअप और स्वरोज़गार में धैर्य के महत्व को बताया। अल्पावधि के साथ—साथ एक उद्यमी की पास दीर्घकालीन रणनीति का भी होना आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने नवाचार एवं स्टार्टअप हेतु आने वाली चुनौतियों और उसका निष्पादन के संबंध में रिसोर्स पर्संस से मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रशिक्षुओं ने पूरे उत्साह से आज के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments