HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण की समाप्ति को उठाई आवाज

अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण की समाप्ति को उठाई आवाज

ADVERTISEMENTS

✍️ गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन, आंदोलन पर अडिग रहने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज मंगलवार को यहां गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने धरना देकर नारेबाजी की और डीडीए को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाईं।

समिति के बैनर तले कई अन्य संगठनों के लोगों ने धरने में शिरकत की। इस मौके पर समिति के संयोजक एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से कई संगठनों के लोग मिलकर डीडीए समाप्त करने की आवाज उठा रहे हैं और लगातार धरना—प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन अब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा पा रही है। जिससे सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जब तक डीडीए समाप्त नहीं हो जाता और इसकी समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक समिति का साप्ताहिक धरना—प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी समेत आनंद सिंह बगड्वाल, हेम चंद्र जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, चंद्रमणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पांडे, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments