HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अजय टम्टा को फिर टिकट मिलने का जश्न मनाया

अल्मोड़ा: अजय टम्टा को फिर टिकट मिलने का जश्न मनाया

ADVERTISEMENTS

✍🏻 भाजपा ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की, खुशी में लगाए नारे
✍🏻 भारी मतों से जिताकर फिर दिल्ली भेजने का लिया संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार फिर मौजूदा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का नाम शामिल होने से यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में ​चौघानपाटा में एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने व्यवहार कुशल, शालीन एवं मृदुभाषी अजय टम्टा पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने टिकट मिलने पर अजय टम्टा को शुभकामनाएं प्रेषित की और इस खुशी में आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया और इस बार भी भारी मतों से अजय टम्टा को जिताकर दिल्ली भेजने का संकल्प लिया और खुशी में जमकर नारेबाजी भी की।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरिश खोलिया, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष राजा खान, अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, नगरध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, तसनीम अंसारी, दर्शन रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, कन्हैया बिष्ट, ललित खोलिया, सुरेश लोहनी, अजय वर्मा, पंकज जोशी, दीक्षांत पवार, भुवन बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, सुन्दर मटियानी, बालकृष्ण जोशी, तारा जीना, नेहा उप्रेती, दीपा बिष्ट, चन्दा जोशी, कमला बिष्ट, शीला बिष्ट, ममता शाह, इंदर सिंह आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments