HomeBreaking NewsBJP ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की प्रथम सूची, इनको मिला टिकट

BJP ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की प्रथम सूची, इनको मिला टिकट

ADVERTISEMENTS

📌 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस, गांधी नगर से अमित शाह करेंगे दावेदारी

BJP Candidates List, Loksabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए बीजेपी ने 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है। प्रथम सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम भी शामिल है।

तय हो चुका है कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। प्रथम सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम भी है। दो पूर्व सीएम, 28 महिलाओं को पहली सूची में जगह मिली है। 47 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी आयु 50 से कम है।

भाजपा की पहली चुनावी लिस्ट- 195 नाम में उत्तराखंड से तीन नाम शामिल, एक क्लिक में पढ़ें

प्रथम सूची में यह है विशेष —

भाजपा की प्रथम लिस्ट में एससी 27, एसटी 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम, झारखंड व छत्तीसगढ़ से 11—11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।

पहली सूची में इनके नाम हुए फाइनल –

  1. गांधीनगर – अमित शाह
  2. चांदनी चौक (दिल्ली) – प्रवीण खंडेवाल
  3. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी
  4. नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
  5. दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह
  6. वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत
  7. गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
  8. विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
  9. भोपाल – आलोक शर्मा
  10. खजुरोह – बीडी शर्मा
  11. मंडला – फग्गन सिंह
  12. बीकानेर – अर्जुन मेघवाल
  13. अलवर – भूपेंद्र यादव
  14. सीपी जोशी- चित्तौड़गढ़
  15. कोटा- ओम बिरला
  16. झालावाड़- दुष्यंत सिंह
  17. जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
  18. लखनऊ – राजनाथ सिंह
  19. अमेठी- स्मृति इरानी
  20. गौतम बुद्ध नगर – महेश शर्मा
  21. रामपुर – घनश्याम लोधी
  22. मुजफ्फरनगर – बालियान
  23. फतेहपुर सीकरी – राजकुमार चहर
  24. आगरा – एसएस बघेल
  25. महाराजगंज- पंकज चौधरी
  26. डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
  27. चंदौली- महेंद्रनाथ पाण्डेय
  28. जौनपुर- कृपाशंकर सिंह
  29. सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
  30. आजमगढ़- निरहुआ
  31. बासगांव- कमलेश पासवान
  32. कुशीनगर- विजय दुबे
  33. गोरखपुर- रविकिशन
  34. संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद
  35. बस्ती- हरीश द्विवेदी
  36. गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
  37. श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
  38. आंबडेकर नगर- रितेश पाण्डेय
  39. फैजाबाद- लल्लू सिंह
  40. फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
  41. बांदा- आरके सिंह पटेल
  42. हमीरपुरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
  43. झांसी- अनुराग शर्मा
  44. जालौन- भानुप्रताप वर्मा
  45. कन्नौज- सुब्रत पाठक
  46. नैनीताल – अजय भट्ट
  47. अल्मोड़ा – अजय टम्टा
  48. टिहरी – माला
  49. त्रिपुरा वेस्ट – विप्लव
  50. उधमपुर – जितेंद्र सिंह
  51. जम्मू – जुगल किशोर शर्मा
  52. अंडमान – विष्णु पडारे
  53. अरुणाचल वेस्ट – किरण रिजिजू
  54. अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
  55. सिलचर – परिमल
  56. मंगलदोई – दिलीप सेकिया
  57. सरगुजा – चिंतामणि महाराज
  58. तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर

29 की बैठक में हुए थे नाम फाइनल

ज्ञात रहे कि गत 29 फरवरी को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रात करीब 11 बजे शुरू हुई थी और सुबह 4 बजे तक चली थी। माना जा रहा कि इसी में उम्मीदवारों के नाम पर सहमित बन गई थी। बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments