HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सरयू नदी पर बंद झूला पुल के फिर खुलने की उम्मीद...

बागेश्वर: सरयू नदी पर बंद झूला पुल के फिर खुलने की उम्मीद जगी

ADVERTISEMENTS

✒️ मार्च प्रथम पखवाड़े में जांच को आगएी टेक्निकल टीम

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सरयू नदी में बने झूला पुल, जो वर्तमान में बंद है, के खुलने की उम्मीद एक बार फिर से जाग उठी है। तीन मार्च से नौ मार्च के बीच दिल्ली से जांच के लिए टैक्निकल टीम यहां पहुंचेगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही पुल के खुलने का रास्ता साफ होगा। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से जल्द पुल को खोलने की मांग की है।

मालूम हो कि झूला पुल को प्रशासन ने एक साल से आवाजाही के लिए बंद किया है। पुल पुराना होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सैफ्टी ऑडिट टीम इसके लिए अनुमति नहीं देगी तब तक इसे बंद रखा जाएगा। इधर पुल बंद रखने पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पुल में आवाजाही बंद होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में उन्होंने नौ जनवरी को बाजार भी बंद किया। उत्तरायणी मेले का भी विरोध किया था। बाद में प्रशासन की आश्वासन के बाद यह निर्णय वापस हुआ। अब तीन मार्च से नौ मार्च के बीच दिल्ली से ऑडिट टीम के पहुंचने की उम्मीद है। लोनिवि के ईई जीएस कुटियाल ने बताया कि टीम मार्च पहले सप्ताह में पहुंचेगी। उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इधर नगर व्यापर मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि पुल खुलने के बाद ही उनके कारोबार पर पंख लगेंगे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments