HomeAccidentबेहद दुःखद खबर : श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 22 की...

बेहद दुःखद खबर : श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 22 की मौत

ADVERTISEMENTS

UP News | उत्तर प्रदेश के कासगंज से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर-ट्रॉली बदायूं हाईवे स्थित तालाब में पलटने से बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से शनिवार सुबह दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्राली में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी थे। सुबह लगभग 11 बजे दरयाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

हाईवे से गुजरते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। मृतकों की संख्या बढ़कर 22 तक पहुंची है। ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे के मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। हादसे की सूचना पर कसा पूर्वी गांव से लोग पहुंच गए और तालाब के किनारे कोहराम मच गया। भीड़ के चलते हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ। सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है। कई लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। तालाब में शवों की खोज के लिए अभियान चलाया है, जाल डालकर लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में एक साथ पहुंचे इतनी संख्या में घायलों के कारण स्ट्रेचर की कमी हो गई।

Kasganj Accident 1

कासगंज के सीएमओ राजीव अग्रवाल का कहना है, “कासगंज हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर है, पांच लोग यहां भर्ती हैं और दो को छुट्टी दे दी गई है…करीब 10 लोग घायल हैं…।”

मुआवजा का ऐलान, 2 मंत्री घटनास्थल पर जाएंगे

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है।

हादसे पर डीएम कासगंज सुधा वर्मा का कहना है, ”एटा से कुछ श्रद्धालु आज सुबह कासगंज जा रहे थे, तभी ट्रॉली पलट गई। जब हादसा हुआ तो ट्रॉली में करीब 25-30 लोग बैठे थे। ग्रामीणों ने पीड़ितों को बचाया। अब तक 15 लोगों के हताहत होने की खबर है… मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे… ग्रामीणों को एक बच्चे के कीचड़ में फंसे होने की आशंका है… जीवित बचे लोग बेहतर बता पाएंगे कि हादसा कैसे हुआ।”

हादसे पर एसपी कासगंज अपर्णा रजत कौशिक का कहना है, ”…एक पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया… बताया जा रहा है कि 15 लोगों की मौत हो गई है।” लापता व्यक्तियों (यदि कोई हो) की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। मामले की जांच की जा रही है।”

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments