HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नियम तोड़ने पर 275 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

बागेश्वर: नियम तोड़ने पर 275 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

✒️ 05 वाहन सीज, चालानी कार्यवाही से मचा हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ने लगा है। पुलिस ने 275 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पांच वाहन सीज किए हैं। चालानी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सुगम यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए गए हैं। सीओ, थाना, चौकी, यातायात निरीक्षक लगातार अभियान पर हैं। सार्वजनिक, पर्यटक, धार्मिक स्थलों पर शराब पीने और पिलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। गंदगी, अराजकता, सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 128 लोगों के विरुद्ध एमवीएक्ट में कार्रवाई की गई है। नशे में वाहन चलाने पर तीन कार्रवाई की गई। पांच वाहन सीज कर दिए हैं। 25 वाहनों का चालान न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अधिनियम में 88 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कोटपा में 50, कूड़ा निषेध अधिनियम में नौ के चालान काटे गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments