HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वारंटी को तेलांगना से गिरफ्तार कर लाई पुलिस

अल्मोड़ा: वारंटी को तेलांगना से गिरफ्तार कर लाई पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस एक वारंटी को तेलांगना जाकर गिरफ्तार कर लाई। पुलिस ने गहन पड़ताल कर उसका पता लगाया। जो धारा—420 से संबंधित मामले में वारंटी है।

कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने धारा—420 भा.द.वि. से संबंधित एक वारंटी को तेलांगना जाकर गिरफ्तार कर लिया। यह वारंटी राबिन पी.ए. पुत्र देवासकुटटी, निवासी हैदराबाद ECNL STREET MOLALY PO TELUNGANA STATE है। जिसका स्थाई पता पैरियान हाउस कोडाली, थाना अय्यमपूझा अर्नाकुलम ग्रामीण केरल है। जो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।पुलिस ने तेलंगाना जाकर साईबर सेल अल्मोड़ा के सहयोग से सुरागरसी-पतारसी की और पता लगाकर गत 17 फरवरी को उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस टीम ने न्यायालय तेलंगाना से 96 घण्टे (03 दिवस) का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त की और उसे गत दिवस न्यायालय अल्मोड़ा में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल हिमांशु, बलवंत प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments