HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में चन्दन सिंह बिष्ट ने संभाला जिला शिक्षा​ अधिकारी (माध्यमिक) का...

अल्मोड़ा में चन्दन सिंह बिष्ट ने संभाला जिला शिक्षा​ अधिकारी (माध्यमिक) का कार्यभार

ADVERTISEMENTS

✒️ कर्मचारियों ने एकजुट होकर किया स्वागत, शुभकामनाएं दीं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: शिक्षा विभाग में लंबी सेवा देने वाले और विभाग के विभिन्न पदों का दायित्व निभाने वाले चन्दन सिंह बिष्ट ने आज अल्मोड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे श्री बिष्ट का जिला शिक्षा कार्यालय के कार्मिकों ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत को काफी संख्या में कर्मचारी जुटे।

उल्लेखनीय है कि चन्दन सिंह बिष्ट शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर विभिन्न जनपदों में रहते बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन करते आ रहे हैं। वर्तमान में वह खंड शिक्षा अधिकारी चौखुटिया के पद कार्यरत थे। उन्होंने इस पद से कार्यमुक्त होकर आज पदोन्नति के फलस्वरूप अल्मोड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

स्वागत कार्यक्रम में तमाम कर्मचारी जुटे। जिसमें एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा जिला, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बोरा, सचिव मुकेश जोशी, पूर्व सचिव पंकज जोशी, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, अल्मोड़ा के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक समेत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द सिंह रावत, जितेन्द्र पुनेठा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपिका मिश्रा, महेन्द्र सिंह भोज, जगदीश सोनाल, देवेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश चन्द्र आर्य, ताजिम हुसैन, हयात सिंह जैम्याल, पान सिंह मेर, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, भुवन सिंह, बलवंत तड़ागी, कमल बिष्ट, सुरेन्द्र कुमार, भूपाल सिंह मेहता, राजीव, केके तिवारी, भुवन सिंह बोरा, प्रशासनिक अधिकारी संजीव बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजन सिंह नेगी, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, पान सिंह मेहरा, भुवन चंद्र जोशी, दीनदयाल सिंह, आनन्द सिंह, बसंत सिंह कनवाल, शालिनी शुक्ला, निधि पांडेय आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments